मंडला: कृषि उपज मंडी में ताज हॉटल की झांकी से नवरात्र उत्सव रंगीन हुआ, सोमवार को स्थापित होंगी प्रतिमाएं
Mandla, Mandla | Sep 21, 2025 आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला में शारदेय नवरात्र पर्व के अवसर पर कृषि उपज मंडी में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। जो रविवार को 5 बजे तक जारी रहा। इस बार अनाज तिलहन व्यापारी संघ ने मुम्बई के ताज हॉटल की झांकी सजाई है, जिसमें माता भवानी, माता महालक्ष्मी और माता सरस्वती की तीन प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। तैयारी डेढ़ माह से चल रही है।