गम्हरिया: तेज आंधी-पानी में घर पर गिरा विशालकाय कदम का पेड़, महिला घायल
सिंहेश्वर के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार देर रात तेज आंधी-पानी के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कदम का विशालकाय पेड़ जड़ समेत उखड़कर एक घर पर गिर गया। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया और खेरून निशा घायल हो गईं। पेड़ गिरने से बिजली का पोल भी टूट गया, जिससे करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वार्ड पार्षद बजरंग कुमार ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात