महसी: रामपुर धोवियाहार में अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोवियाहार गांव में रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जे से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि दो बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसडीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।