गभाना: चंडौस पुलिस ने खुर्जा के बड़े मीट कारोबारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सीओ गभाना के अनुसार चंडौस थाना क्षेत्र में विगत 16 जनवरी को दौरऊ पुल व अमृतपुर पुलिया के मध्य मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मांस से भरी एक मैक्स पिकअप समेत दो लोगों को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गाड़ी में गोवंश का मांस भरा हुआ है। जिस पर पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी की मदद से पकड़े गए मांस का सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा।