उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक के विवाद का वीडियो वायरल
वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोगों ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान ले लिया है। इस प्रकरण की विस्तृत जाँच क्षेत्राधिकारी (CO) यातायात को सौंपी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तथ्यों की जाँच के उपरांत नियमानुसार कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जाँच का भरोसा दिलाया है।
#viralreelsシ #SaharanpurPolice #trafficpolice
Behat, Saharanpur | Jun 20, 2026