हाथरस: सुरक्षा का नया संदेश, बागला इंटर कालेज में यूपी 112 के जन-जागरूकता अभियान के दौरान कार्यक्रम में सदर विधायक रहीं मौजूद
हाथरस गेट क्षेत्र के बागला इंटर कॉलेज मे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे जन-जागरूकता की बात जन-जन के साथ थीम पर जनपद हाथरस की आपात सेवा यूपी 112 टीमों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन। कार्यक्रम मे हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर मौजूद रहीं। छात्र/छात्राओं को आपात सेवा यूपी-112 के महत्व एवं इसके अन्य सभी आपात सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।