हाथरस: चन्दपा के आगरा-अलीगढ़ एनएच पर नगला भुस के झाड़ियों में मिला महिला का शव, मची सनसनी, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
चंदपा थाना क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित झाड़ियां के किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने तत्काल मृतका महिला के शव को शुक्रवार की सुबह 10:30 के लगभग हाथरस पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है !प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का शव कहीं से लाकर फेंका गया है!