गुना जिला अस्पताल में आउटसोर्स प्लंबर सत्येंद्र चिढ़ार ने प्रताड़ना और नौकरी पर रखने के रुपए मांगने के गंभीर आरोप लगाए। 2 दिसंबर देर शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया, आईसीयू में भर्ती है। 3 दिसंबर को प्लंबर की मां ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर सिविल सर्जन और सौरभ साहू नाम के शख्स पर आरोप लगाए है। सिविल सर्जन वीरेंद्र रघुवंशी ने भी मामले पर अपना पक्ष रखा।