उचकागांव: तुलसिया में बिजली की तार के चपेट में आने से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उचकागांव थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की असामयिक मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक किसान की पहचान तुलसिया गांव निवासी विद्या साह के रूप में की गई है।