हनुमानगढ़: अफीम तस्करी मामले में 13 माह बाद 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 100 ग्राम अफीम बरामदगी प्रकरण में थी तलाश
टाउन पुलिस थाना में वर्ष 2025 में दर्ज अफीम तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को जंक्शन थाना पुलिस ने करीब 13 माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अजमेर से प्रोडक्शन वारंट पर हनुमानगढ़ लाकर गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई जांच अधिकारी जंक्शन थाना की उपनिरीक्षक चुकां के नेतृत्व में की गई।