नीमराना: घीलोठ में बनेगा देश का दूसरा जापानी जोन, 8.34 बिलियन डॉलर का होगा निवेश
Neemrana, Alwar | May 19, 2026 घीलोठ। देश का दूसरा जापानी जोन घीलोठ में 156 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इसमें 36 भूखंड प्रस्तावित हैं, दो प्लॉट जापानी कंपनियों को आवंटित हो चुके हैं। यहां ऑटोमोबाइल, ऑटो कॉम्पोनेंट, इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स की इकाइयां लगेंगी। इससे रोजगार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।