बड़गांव: सादरा में बरवाड़ा हाईवे पर हादसे के बाद बवाल, भीड़ ने पथराव किया, DSP समेत कई पुलिसकर्मी घायल
सायरा थाना पुलिस ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि गांव सादरा में बरवाड़ा हाईवे पर कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे में 28 वर्षीय अंबालाल की मौत हो गई। कार ने बाइक सवार को 20 फीट तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। समझाइश के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव क