शंभूगंज: चुटिया बेलारी के खानकाह में 4 दिनों से चल रहा उर्स मेला संपन्न, दो दर्जन से अधिक मानसिक रोगी हुए स्वस्थ
चुटिया बेलारी के खानकाह में चार दिनों से चल रहे उर्स मेला संपन्न हो गया। ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे बताया कि बाबा भोला शाह के मजार पर लगने वाला उर्स मेला में देश के कोने-कोने से दो दर्जन से ज्यादा मानसिक रोग से ग्रसित मरीज स्वस्थ होने की कामना लिए आए थे। जिसको जंजीर में बांधकर रखा गया था और बाबा भोला शाह की कृपा से स्वस्थ होकर गया।