शंभूगंज: जनता दरबार के नोटिस के विरोध में मालडा महादलित बस्ती के लोगों ने प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन
शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मालडा महादलित बस्ती के दर्जनों लोगों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच वासीगत पर्चा देने की मांग को ले प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर रहे कामरेड रणवीर कुशवाहा, रेणु कुमारी, सरिता देवी, कोमल देवी, राधा देवी, अजय रविदास, विजय रविदास, परसादी दास, बादल दास सहित अन्य ने बताया कि घर बनाने के लिए कुछ जमीन नहीं है।