पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पहुंचे सीआईडी के एडीजी पारसनाथ ने पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Purnea East, Purnia | Apr 11, 2026
पूर्णिया पहुंचे सीआईडी के एडीजी पारसनाथ ने जिला पुलिस मुख्यालय के महानंदा सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रमंडल के कई जिलों के बड़े अधिकारी शामिल हुए।बैठक के दौरान एडीजी पारसनाथ ने साफ कहा कि अब अपराध की जांच पुराने तरीके से नहीं चल सकती। आज के समय में अपराधी भी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, खासकर साइबर अपराध मामले में.