गुमला: करचा मोड़ पर बाइक सवार ने पेड़ से मारी टक्कर, मौत, एक घायल
Gumla, Gumla | Apr 3, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह घटना बनारी से बनालात जाने वाली सड़क पर करचा मोड़ के समीप हुई।जानकारी के अनुसार, ग्लैमर बाइक (नंबर JH08G-9281) पर सवार दो व्यक्ति नशे की हालत में तेज रफ्तार से जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।