बालोद: पार्षद पटेल की पहल से कुर्मीपारा में पेयजल समस्या का हुआ समाधान, अपनी निधि से कराया बोर, वार्डवासियों ने किया पूजा
Balod, Balod | Jun 5, 2026 नगर पालिका परिषद बालोद के वार्ड क्रमांक 9 स्थित कुर्मीपारा में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान पार्षद निर्देश पटेल की पहल से हो गया है। क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए उन्होंने अपनी निधि से बोर खनन का कार्य कराया, जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर जल आपूर्ति की शुरुआत की गई।