दुधि: मझौली गांव में आठ माह की गर्भवती महिला ने खाया कीटनाशक, सीएचसी दुद्धी में भर्ती
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझौली में सोमवार को आठ माह की गर्भवती महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय सावित्री देवी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल आनी थीं। इसी पर पति से किसी मामूली कहासुनी पर नाराज होकर सावित्री ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।