धौरहरा: धौरहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम दरिगापुर बाजार में किसानों ने खाद विक्रेताओं पर शोषण का लगाया आरोप
ईसानगर ब्लॉक, खीरी के दरिगापुर बाजार में खाद भंडार दुकानदारों द्वारा किसानों से मनमानी वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन के धौरहरा ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार पाठक ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि कुछ खाद विक्रेता निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर वसूल कर किसानों की जेब पर सीधा डाका डाल रहे हैं।