सिरोही: विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम
Sirohi, Sirohi | Jun 4, 2026 जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं वन विभाग सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे लव कुश वाटिका सिरोही में आयोजित होगा। यह जानकारी सदस्य सचिव एवं उपवन संरक्षक जिला पर्यावरण समिति अजीत उचोई ने दी।