डुमरांव: 2 हजार के नोट को बदलने के आरोप में डुमरांव के पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस
Dumraon, Buxar | Apr 6, 2024 दो हजार के बंद नोट को बदलने के आरोप में पूर्व मंत्री सह डुमरांव के पूर्व विधायक ददन यादव के बेटे करतार यादव समेत 14 लोगों को पटना की रुपसपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लाखों रूपये, 11 फोन व 4 वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस और आईटी टीम इनसे पूछताछ कर रही है।