शाहबाद: उधरनपुर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर हाईवे पर उधरनपुर मोहल्ले के पास सोमवार को शाम साढ़े छः बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया। हालत चिंताजनक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है।