कर्वी: कोतवाली कर्वी अंतर्गत नाबालिक बालिका के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना पर ASP ने जारी किया बयान
कर्वी कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ले मे नाबालिक बालिका के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना के संबंध में ASP चित्रकूट सत्यपाल सिंह ने आज गुरुवार की शाम 4:50 बजे बयान जारी किया है। ASP ने बताया कि संजय प्रताप नाम का व्यक्ति नाबालिक को बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है,और बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।