कर्वी: बांदा चित्रकूट मु०मार्ग पर शिवरामपुर के पास बाइक की टक्कर से किशोर सहित 2 श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बांदा चित्रकूट मुख्य मार्ग में शिवरामपुर के पास आज गुरुवार की सुबह 10 बजे बाइक की टक्कर से बाइक सवार 12 वर्षीय किशोर राजकरन और 19 वर्षीय युवक हीरालाल निवासीगण छतरपुर म०प्र० घायल हो गए। दोनों बाइक से चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे ,तभी यह हादसा हो गया ।वहीं भांगा सीएचसी से रेफर किए जाने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।