कर्वी: कर्वी के यशी गेस्टहाऊस में ठहरे LIC कर्मचारी की अचानक हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
कर्वी के यशी गेस्टहाऊस में ठहरे LIC कर्मचारी सुरेंद्र सिंह रावत नि० कानपुर की बीते गुरुवार की रात्रि 8 बजे अचानक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र सिंह कर्वी में LIC कर्मचारी के रूप मे कार्यरत थे। जो बीते 6 जनवरी से गेस्टहाऊस में ठहरे थे, वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है,और आज गुरुवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया है।