लवकुशनगर: लवकुशनगर में अनोखा विरोध: युवाओं ने नेताओं के 'गुमशुदा' पोस्टर लगाकर ज़िला बनाने की मांग की
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 30, 2026
लवकुशनगर में जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर युवाओं ने अनोखे अंदाज में गुरुवार की दोपहर करीब 3 :30 बजे विरोध प्रदर्शन किया। नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के “गुमशुदा” पोस्टर लगाए गए। युवाओं का आरोप है कि नेताओं ने चुनाव के दौरान जिला बनाने का वादा किया था।