बालाघाट: भटेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास घायल मिले व्यक्ति की मौत, 6 दिन बाद हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
भटेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास 28 अप्रैल की रात्रि को गंभीर हालत में मिले एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के कई दिन बाद, 4 मई सोमवार को परिजनों ने मृतक की शिनाख्त भटेरा निवासी हरिशंकर पिता सुबेलाल मानेश्वर के रूप में की। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया है। बताया गया कि मृतक हरिशंकर का परिवार