बेरो: महादानी मैदान के चारों ओर सख्त पाबंदी, बेड़ो में धारा 144 लागू!
Bero, Ranchi | Nov 8, 2025 बेड़ो अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची के आदेशानुसार शनिवार शाम 6 बजे से अगले आदेश तक महादानी मैदान बेड़ो के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस क्षेत्र में धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी, जलूस, शोभा यात्रा, आमसभा व लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। शस्त्र लेकर चलना या रखना भी वर्जित किया गया है। प्रशासन ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है।