बांसवाड़ा: स्मार्ट क्लास और पक्की नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, शौर्य फाउंडेशन का आरोपी भेजा गया जेल
स्मार्ट क्लासेस के नाम पर युवाओं की भर्ती की। शुरुआत में कुछ अभ्यर्थियों को रूपए 7,000 से रूपए 7,500 देकर भरोसा जीता गया, फिर नौकरी पक्की कराने के नाम पर प्रत्येक से रूपए 40 हजार से लेकर रूपए 1 लाख से अधिक, जबकि कई पीड़ितों के अनुसार रूपए 1.5 लाख तक वसूले गए। पीड़ित संतोष कुमार सहित कई युवाओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।