भदेसर: सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बाइक सोहन खेड़ के पास नीलगाय से टकराई, भीषण हादसे में 2 युवक गंभीर घायल
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर से दर्शन कर बाइक से उदयपुर लौट रहे प्रतापगढ़ जिले के दो श्रद्धालु सोहनखेड़ा गांव के निकट हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि अचानक एक नीलगाय बाइक के सामने आ गई, जिससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर