बरेली: बरेली स्टेडियम में उमड़ा योग का जनसैलाब, मंत्री धर्मपाल सिंह ने लगवाए योगासन, गूंजा 'भारत माता की जय' का नारा
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरेली का स्टेडियम योगमय नजर आया। सुबह-सुबह हजारों लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। इस दौरान।