भरगामा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान: भरगामा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत शुक्रवार को भरगामा प्रखंड के पैकपार स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरपतगंज विधायक देवंती यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।