नौगावां सादात: गांव बागड़पुर में किसान के खेत में बिजली की लाइन टूटकर गिरी, किसान परेशान #jansamasya
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर के रहने वाले महेंद्र सिंह व हरवती ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके खेत में 11 हजार विद्युत लाइन का खंभा और लाइन टूटी हुई है। जिसकी वजह से वह लोग काफी परेशान है। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया।