बहोरीबंद: बहोरीबंद एसडीएम कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण
कटनी जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बहोरीबंद एसडीएम कार्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनभागीदारी का आह्वान कलेक्टर ने नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।