सीतापुर: जमुनिया गांव में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
जमुनिया गांव में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 75 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त किया गया कई लीटर यहां पर लहान को भी मौके पर नष्ट किया गया। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ लगातार आबकारी विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान कई गांव में चलाया गया। बनाने वालों को दी गई चेतावनी होगी कार्रवाई।