बैरगनियां: बैरगनिया में भारत-नेपाल सीमा पर तटबंध का मजबूतीकरण तेज, बाढ़ से मिलेगी लोगों को बड़ी राहत
बैरगनिया भारत-नेपाल सीमा से सटे बैरगनिया क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का मजबूतीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। हर वर्ष बाढ़ और कटाव से प्रभावित होने वाले सीमावर्ती इलाकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तटबंध को मजबूत बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बाढ़ से राहत मिलने की संभावना है।