सहारनपुर: प्राक्कलन समिति दौरे से पहले हलचल तेज, सीडीओ ने अधिकारियों को 20 अप्रैल तक रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए
सहारनपुर में 24 और 25 अप्रैल को प्रस्तावित प्राक्कलन समिति के दौरे से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के तमाम विभागों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।