मंगलवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने जनसुनवाई में आए 101 आवेदनों पर जनसुनवाई की एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया साथी जिला पंचायत सीईओ ने पिछली जनसुनवाई में आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी ली।