हुज़ूर: एक गिद्ध ने 24 दिनों में 3000 किलोमीटर की दूरी तय कर उज़्बेकिस्तान पहुंचा
Huzur, Bhopal | May 9, 2026 मध्य प्रदेश के भोपाल से उड़ा एक सिनेरियस गिद्ध 24 दिनों में करीब 3 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर उज्बेकिस्तान पहुंच गया। वन विभाग ने जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए उसकी लगातार निगरानी की। यह गिद्ध दिसंबर 2025 में विदिशा के सिरोंज क्षेत्र में घायल अवस्था मिला था जिसके बाद वन विहार और वल्चर कंजर्वेशन ब्रीडिंग सेंटर केरवा में उसका उपचार किया गया|