ऊंचाहार: इटौरा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के प्रधान के पुत्रों पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, तहसीलदार से की गई शिकायत
सूबे की योगी सरकार अवैध कब्जा करने वालों पर एंटी भू माफिया के तहत कार्यवाई की बात करती है।लेकिन उसके बावजूद भी अवैध कब्जे के मामले सामने आ रहे हैं।क्षेत्र की इटौरा बुजुर्ग ग्राम पंचायत की प्रधान के पुत्रों पर आरोप है कि, बिजली विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करके खेती की जा रही है।छिपिया गाँव के कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ के के ने मामले की शिकायत तहसीलदार से की है।