सिकंदराराऊ: पुरदिलनगर के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, किया रेफर
जरेरा निवासी दिलीप सिकंदरा राऊ से वापस जा रहा था। पुरदिल नगर के पास अज्ञात वाहन को बचाने के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर उपचार के लिए रेफर कर दिया है।