झांसी: कथित मृतका,उसके दोनों बच्चों को रक्सा पुलिस ने सिजवाह प्रतीक्षालय से किया बरामद, सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Mar 16, 2024 सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि रक्सा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान पता चला कि मृतका,उसके दोनों बच्चे जिंदा है, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने सिज्वाह प्रतीक्षालय से कथित मृतका छाया, दोनों बच्चों को बरामद कर लिया है। मुकदमे में आगे व्यान इत्यादि कराने की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।