पालोजोरी प्रखंड के महावीर चौक की सूरत अब बदली-बदली नज़र आएगी। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की पहल पर यहाँ 12.5 मीटर ऊंचा विशाल तिरंगा झंडा स्थापित किया जा रहा है। यह न केवल पालोजोरी की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि आने-जाने वाले लोगों में देशभक्ति का जज्बा भी पैदा करेगा।