मड़ियाहू: रामपुर ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र भवन का भूमि पूजन, गुणवत्ता पर दिए गए सख्त निर्देश
जौनपुर के रामपुर विकास खंड के मई गांव में रविवार की सुबह करीब 10 बजे किसान कल्याण केंद्र भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे