आगर: कलेक्टर प्रीति यादव ने ली टीएल बैठक: स्वास्थ्य, पौधारोपण और सीएम हेल्पलाइन को लेकर दिए कड़े निर्देश
सोमवार दोपहर में आगर में कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर प्रीति यादव ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक ली। वर्षाकाल को देखते हुए कलेक्टर ने डेंगू- मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वृहद पौधारोपण करने और सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतो का निराकरण के निर्देश दिए।