नामकुम: डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | May 31, 2026 डोरंडा में हुए तनवीर अंसारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार अवैध प्रेम प्रसंग में तनवीर अंसारी की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी मो जावेद अख्तर और मो एजाज को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मृतक तनवीर अंसारी का मो जावेद अख्तर की मां शबनम परवीन से प्रेम प्रसंग था।