रामगढ़: रामगढ़ में दूसरे दिन भी एसआई भर्ती परीक्षा हुई, सख्ती के बीच हुई एंट्री, लेट पहुंचे अभ्यर्थी रह गए बाहर
Ramgarh, Alwar | Apr 6, 2026 रामगढ़ कस्बे में सोमवार को दूसरे दिन भी राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुख्य बाजार स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई।