तुलसीपुर: नवरात्रि के पंचमी तिथि को नेपाल से देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंची बाबा रतन नाथ की शोभायात्रा, नवमी तक पूजन करेंगे
2 अप्रैल बुधवार सुबह 9:00 बजे नेपाल के दांग जिले से चलकर देवीपाटन शक्तिपीठ पर बाबा रतन नाथ की शोभायात्रा देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंची हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया प्राचीन परंपरा के अनुसार पंचमी तिथि से नवमी तक देवी पाटन शक्ति पीठ पर पूजन अर्चन का प्रभार बाबा रतन नाथ के अनुयाई के पास रहता है नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु साथ में पहुंचे हैं।