शिवपुरी नगर: खेरौना में पड़ोसियों पर रास्ता रोकने, कचरा डालने व मारपीट का आरोप, महिला पहुंची एसपी कार्यालय
शिवपुरी जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम खेरौना निवासी महिला रीना लोधी पत्नी शिवराज लोधी ने अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी उनके घर का रास्ता रोकते हैं, घर के आगे कचरा डालते हैं, और उनके साथ मारपीट भी की गई है।