अनूपपुर: कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के आहरण की दी मंजूरी
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिला अनूपपुर के बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, गौटियान मोहल्ला, लोहसरा भाछा निवासी स्वर्गीय श्री रूपलाल केवट की दुर्घटना में मृत्यु होने के उपरांत उनकी पत्नी श्रीमती यशोदा केवट को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के आहरण एवं संवितरण की मंजूरी प्रदान की है।